फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After ban on sale of crackers in Delhi-NCR, traders moved SC seeking permission to sell their stock

पटाखों पर बैन के बाद अपने स्टॉक को बेचने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विक्रेता

Wed, 11 Oct 2017 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Oct 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
After ban on sale of crackers in Delhi-NCR, traders moved SC seeking permission to sell their stock
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के मौके पर पटाखे बेचने पर लगी रोक के बाद पटाखा विक्रेता आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। विक्रेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि उनके पटाखों के स्टॉक को बेचने की इजाजत दें।

विज्ञापन


द‌िल्ली में भूख हड़ताल पर हैं व्यापारी
दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर प्रतिबंध लगने की वजह से व्यापारियों ने बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब पटाखे पर रोक लगानी ही थी तो पहले व्यापारियों के लाइसेंस का नवीनीकरण ही क्यों किया? पटाखा दुकानें बंद होने के कारण मंगलवार को दिन भर सदर बाजार स्थित पटाखा मार्केट सुनसान पड़ा रहा। दुकानें बंद थीं और उन पर सरकार के खिलाफ जगह-जगह नारे लिखे पर्चे चस्पा थे। वहीं दुकानदारों ने सदर बाजार में पटाखे जला कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखा दुकानदार हरजीत छाबड़ा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 4 अक्तूबर को 24 पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यु किए थे, जिसके बाद इन व्यापारियों ने 10 से 20 लाख रुपये तक का सामान दुकानों में एकत्रित कर लिया।


चूंकि दिवाली भी नजदीक है, इसलिए व्यापारियों की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। ऐसे में अचानक से पटाखे पर रोक लगने की वजह से इनका लाखों का नुकसान हुआ है। छाबड़ा ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर अमल नहीं किया तो सभी पटाखा व्यापारी मिलकर सदर बाजार में ही पूरे सामान को आग के हवाले कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed