फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Anna Hazare Why, you dictate the letter to expedite investigations against

AAP के खिलाफ हो रही जांच को तेज करवाने के लिए लिखवाएं लोगों से चिट्ठी: अन्ना

Fri, 10 Feb 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Fri, 10 Feb 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
After Anna Hazare Why, you dictate the letter to expedite investigations against
प्रतिनिधिमंडल से बात करते अन्ना हजारे। - फोटो : अमर उजाला

एनआरआई चिकित्सक डॉ. मुनीष रायजादा की अगुवाई में चंदा बंद सत्याग्रह के प्रतिनिधिमंडल ने समाज सेवी अन्ना हजारे से रालेगण सिद्धि में मुलाकात की। प्रतिमंडल ने अन्ना को पिछले करीब दो महीने के सत्याग्रह की प्रगति की जानकारी दी।

विज्ञापन


साथ ही उनका सुझाव भी मांगा। प्रतिमंडल का दावा है कि अन्ना ने सलाह दी है कि आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ चुनाव आयोग को मिली शिकायतों की जांच तेज करने के लिए लोगों से चिट्ठी लिखवाई जाए।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद दिल्ली पहुंचने पर डॉ. रायजादा ने बताया कि अन्ना हजारे को बताया गया कि दिल्ली और पंजाब में अभी तक करीब 40,000 लोगों ने आप को चंदा न देने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने चंदा देने वालों की जानकारी छिपा रखी है

After Anna Hazare Why, you dictate the letter to expedite investigations against
प्रतिनिधि मंडल से बात करते अन्ना हजारे। - फोटो : अमर उजाला

​डॉ. रायजादा ने अन्ना को बताया कि आप ने चंदा देने वालों की जानकारी छिपा रखी है, जबकि पंजाब चुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को टिकट भी दिया गया। आयकर विभाग को आप के चंदे में अनियमितता मिली है, जिसकी जांच के लिए विभाग ने चुनाव आयोग को लिखा है।

डॉ. रायजादा का दावा है कि अन्ना ने सलाह दी है कि अगर मामला चुनाव आयोग के पास है, तो उस पर लोगों की तरफ से दबाव पड़ना जरूरी है। इसके लिए चंदा बंद सत्याग्रह के साथ लोगों से चुनाव आयोग को पत्र लिखे जाएं।

इसमें आयोग से मांग हो कि आप के खिलाफ मिली शिकायतों की जल्द जांच हो। इससे सारा मामला स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्ना की सलाह पर अगले हफ्ते से आयोग को चिट्ठियां भेजी जाएंगी। वहीं, नगर निगम चुनाव तक चंदा बंद सत्याग्रह जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed