{"_id":"cbc57e37756abd0c76a10b1ed6a50da6","slug":"after-4-years-of-flat-allotment-didnt-get-possession","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्र की हुई इंतहा, मजबूरन किया गृहप्रेवश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्र की हुई इंतहा, मजबूरन किया गृहप्रेवश
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 20 May 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा प्राधिकरण की ओर से फ्लैटों को बनाकर चार साल बाद भी आवंटियों को कब्जा नहीं दिया गया, जिससे मजबूर होकर कई परिवारों ने रविवार को हवन-पूजन करके गृह प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
लेकिन वहां पर अभी न पानी है और न ही बिजली की सुविधा। पूरा मामला सेक्टर म्यू-टू सोसायटी का है। दरअसल, घोड़ी-बछैड़ा की जमीन पर हजरतपुर गांव के पास बने म्यू-टू सेक्टर की सोसायटी के लिए प्राधिकरण की ओर से 2008 में 40 वर्गमीटर के फ्लैट योजना निकाली गई थी।
विज्ञापन
इसमें 1904 लोगों को फ्लैट आवंटित हुए थे और 2012 में प्राधिकरण द्वारा आवंटियों को कब्जा देना था, लेकिन करीब डेढ़ साल से प्राधिकरण अधिकारियों के पीछे घूमने पर भी फ्लैटों पर कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नहीं गिराए जाएंगे सुपरटेक के टावर: SC
दो साल की देरी होने के बाद सभी आवंटियों ने पिछले रविवार को एक बैठक की और बिना प्राधिकरण की तैयारी के ही गृहप्रवेश करने की योजना बनाई।
रविवार को फ्लैट आवंटियों ने हवन-पूजन करके सामूहिक गृह प्रवेश का खाका तैयार किया। इसमें कई परिवारों ने रविवार से रहना शुरू कर दिया है।
फ्लैट आवंटी तेज बहादुर सिंह का कहना है कि सोसायटी में न बिजली है और न पानी है। बिजली के लिए लोगों ने लालटेन का सहारा लिया है और पानी के लिए हैंडपंप से काम चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: गोदरेज ने लॉन्च की आवासीय परियोजना
वहीं आवंटी रजनीश कुमार का कहना है कि प्राधिकरण ने दो साल तक कब्जा नहीं दिया। कुछ लोगों ने लोन लेकर पैसे जमा किए थे।
25 फीसदी लोग किराए पर रह रहे हैं और लोन की किस्त भी दे रहे हैं। दोहरी मार से आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। इसलिए आवंटियों ने अपने फ्लैटों में रहने का निर्णय लिया है।
प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि सोसायटी में काफी हद तक सुविधाएं दे दी हैं। अगर कुछ खामियां है तो जल्द ही दूर करा दिया जाएगा।