{"_id":"3f5fdfeec221bc49fd6a01b4d7a7bb75","slug":"after-24-hours-no-clue-of-of-alleged-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी हत्या आरोपी का सुराग नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी हत्या आरोपी का सुराग नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 02 Dec 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रूखनगर खंड के पातली गांव में सोमवार सुबह खेत से लौट रहे युवक को जीप के नीचे कुचलकर हत्या करने के मामले में 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के अलावा सीआईए की टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए जुटी हुई है लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए है। पुलिस इस मामले में अब तक 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सोमवार को पातली गांव में सुबह साढ़े चार बजे हुई घटना के बाद गहमागहमी मच गई। पातली गांव निवासी सुभाष (28) के खेत से लौटते वक्त रास्ते में तेज रफ्तार में आ रहे जीप चालक ने कुचलकर मार डाला। घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में सामने आया कि आरोपी ने युवक को चार बार जीप से कुचलकर उसके मरने के बाद फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस जांच में गांव के ही दो युवक हरीश और विकास का नाम सामने आया है जिनसे सुभाष से रुपये उधार ले रखे थे। रुपयों के लेन-देन को लेकर तीनों के बीच पहले भी हुए विवाद के बाद इन्होंने जीप के नीचे सुभाष को कुचलकर मार डाला। हादसे के बाद परिजनों ने लाश को रास्ते पर रखकर जाम लगा दिया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने जैसे-तैसे समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
इस मामले में फर्रूखनगर थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी थी। लेकिन वारदात को 24 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पूरे मामले को देखते हुए स्थानीय पुलिस की तीन टीमों के अलावा सीआईए यूनिट को भी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाया हुआ है जिसमें अबतक दस से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो चुकी है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।