{"_id":"5c754212bdec2273684230c0","slug":"afghan-citizen-enters-israeli-embassy-caught-by-police-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल एंबेसी में घुस रहे अफगानिस्तान नागरिक को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजरायल एंबेसी में घुस रहे अफगानिस्तान नागरिक को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी
Tue, 26 Feb 2019 07:11 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Feb 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायल एंबेसी में अफगानिस्तान का नागरिक संदिग्ध हालत में प्रवेश करता हुआ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान नाविद जाफरी के रूप में हुई। उसे तुगलक रोड थाने ले जाकर खुफिया विभाग, आईबी व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीमों ने पूछताछ की। बताया जा रहा है नाविद जाफरी पेशे से दांतों को डॉक्टर है।
विज्ञापन
इजरायल एंबेसी ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली पुलिस को सूचना दी कि एक अफगानी व्यक्ति एंबेसी में संदिग्ध हालत में घुसता हुआ पकड़ा गया है। पुलिस उसे पकड़कर तुगलक रोड थाना ले आई। यहां पूछताछ में पता चला कि आरोपी 8 फरवरी को अफगानिस्तान से दिल्ली आया था।
विज्ञापन
वह वसंतकुंज स्थित बीएम होटल में ठहरा हुआ था। मंगलवार दोपहर को वह डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग स्थित इजरायल एंबेसी पहुंच गया और एंबेसी में अंदर घुसने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वह एंबेसी में काफी हद तक अंदर भी घुस गया था। नाविद ने पूछताछ में बताया है कि वह भारत घूमने आया था।
विज्ञापन
वह येरूशलम, इस्राइल जाना चाहता था। इसके लिए वीजा आवेदन के लिए दूतावास गया था। फिलहाल, आरोपी के दावे की पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद इस्राइल एंबेसी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।