{"_id":"6a0fe27408bfb8d7fb5551ff4ade386b","slug":"advertising-clutter-can-have-on-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के साथ निगम सदस्य भी बने वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के साथ निगम सदस्य भी बने वीके सिंह
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 28 May 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की बैठकों में पहली बार कोई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। रिटायर जनरल वीके सिंह सांसद बनते ही निगम बोर्ड के पदेन सदस्य भी बन गए। सोमवार को ही उन्होंने मंत्री पद की शपथ भी ली है।
विज्ञापन
पदेन सदस्य के नाते निगम बोर्ड की हर बैठक में उनके पास एजेंडा भेजकर आमंत्रित किया जाएगा। अब जून में निगम बोर्ड की बैठक में उनके आने की उम्मीद है।
इससे पहले गाजियाबाद के सांसद को 1977 में मंत्री मंडल में शामिल किया गया था। लेकिन उस समय नगर निगम का गठन नहीं हुआ था। 1995 में नगर निगम बनने के बाद यह पहला मौका है जब गाजियाबाद के सांसद को मंत्री पद मिला है।
विज्ञापन
महापौर तेलूराम कांबोज का कहना है कि जनरल वीके सिंह को मीटिंग का एजेंडा भेजा जाएगा। हालांकि गाजियाबाद के पूर्व सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह पूरे कार्यकाल में कभी निगम बोर्ड की मीटिंग में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
महापौर का कहना है कि जनरल वीके सिंह ने बैठक में शामिल होने का वादा किया है। उनके मंत्री बनने से गाजियाबाद के विकास को भी पंख लगने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि निगम की बैठकों में शामिल होंगे तो वह शहर की समस्याओं से बेहतर तरीके से रू-ब-रू हो सकेंगे।