फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Advance bookings for dog boarding, dog will feature all sorts

डॉग बोर्डिंग के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, कुत्ते को मिलेगी हर तरह की सुविधा

Fri, 20 May 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 20 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Advance bookings for dog boarding, dog will feature all sorts
कुत्ता

जल्द ही शहर के स्कूलों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। इन छुट्टियों में मस्ती करने के लिए लोग अपने परिवार के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम भी बनाने लगे हैं। इस दौरान वे अपने पालतू कुत्ते के लिए सेफ घर ढूंढ रहे हैं।

विज्ञापन


इस वजह से इन दिनों डॉग हाउसों की मांग बढ़ गई है। इसके तहत कुछ डॉग बोर्डिंग संचालकों ने एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। गर्मी की छुट्टी को देखते हुए संचालकों ने कुत्ते को रखने की फीस भी बढ़ा दी है। जहां पहले 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से फीस ली जा रही थी, वहीं अब 350 रुपये के हिसाब से फीस ली जा रही है।
विज्ञापन


 सेक्टर-104 स्थित डॉग बोर्डिंग संचालक करन ने बताया कि गर्मियों की छुट्टी के दौरान पालतू कुत्तों के लिए बोर्डिंग की डिमांड बढ़ गई है। यहां पर कुत्तों को घर जैसा माहौल मिलता है। उन्हें घर जैसा ही खाना-पीना दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए यहां पर 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से डॉग बोर्डिंग में फीस ली जा रही है। वहीं सुविधाओं के  नाम पर भी फीस बढ़ सकती है। हम लोग एक बार में 10 से 12 डॉग रखते हैं। उससे ज्यादा रखने पर दिक्कत शुरू हो जाती है। बोर्डिंग में सिर्फ डॉग को रखना नहीं होता है। उसकी पूरी देखभाल करनी होती है। अगर कुत्ते को लंबे समय तक बोर्डिंग हाउस में रखते हैं तो 250 रुपये के हिसाब से फीस ली जाएगी।

 वहीं सेक्टर-50 डॉग बोर्डिंग संचालक रचना सेन ने बताया कि मैं सिर्फ एक ही कुत्ते को अपने पास रखती हूं। क्योंकि मुझे कुत्ते रखने का बहुत शौक है। इस दौरान बहुत लोग घूमने के लिए जा रहे हैं, इसलिए अपने कुत्ते यहां छोड़ने के लिए आ रहे हैं। 

लेकिन मेरे पास छोड़ने के लिए एडवांस बुकिंग करानी पड़ती है। कुत्ते की उम्र और उसके साइज के अनुसार फीस ली जाती है। कम से कम 350 और अधिकतम 650 रुपये फीस है। अगर बोर्डिंग में कुत्ता नहीं होता है तो तोता व अन्य पक्षियों को रखते हैं।


सेक्टर- 70 डॉग बोर्डिंग हाउस संचालक लक्ष्मीनारायण ने बताया कि हम लोग बोर्डिंग में कुत्तों को बिल्कुल घर जैसा माहौल देते हैं। उनको तीन टाइम घूमाते हैं और उनके मनपसंद खाने को देते हैं। सिर्फ कुत्ता ही नहीं बिल्ली को भी रखते हैं। उसके लिए 350 रुपये फीस है। अगर ज्यादा दिन रखते हैं तो उसकी फीस 250 रुपये से शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed