फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   advance booking pandit start for shivratri puja

पंडित जी की बुकिंग फुल, कैसे हो शिवरात्रि में रुद्राभिषेक

Fri, 01 Mar 2019 07:04 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Mar 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
advance booking pandit start for shivratri puja
file

महाशिवरात्रि के लिए भक्त भोलेनाथ की पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। श्रद्धालुओं में शिवरात्रि के लिए खासा उत्साह है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर के ज्यादातर मंदिरों में श्रद्धालु रुद्राभिषेक के लिए एडवांस बुकिंग करा चुके हैं। ऐसे में जिन लोगों ने अब तक बुकिंग नहीं कराई है, उन्हें रुद्राभिषेक कराने के लिए मंदिरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व सोमवार चार मार्च को है जो कि बहुत ही शुभ संयोग है। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि को रुद्राभिषेक करने से विशेष फल मिलता है।
विज्ञापन


ऐसे में इस वर्ष भगवान आशुतोष के अभिषेक के लिए कई भक्तों ने पहले से ही बुकिंग करा ली है। पंडित जुगल किशोर ने बताया कि उनके पास रुद्राभिषेक की दो बुकिंग है। एक दिन में इससे अधिक रुद्राभिषेक संपन्न कराना मुमकिन ही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्राभिषेक का महत्व 
अभिषेक शब्द का अर्थ है स्नान कराना। यह स्नान भगवान शिव को कराया जाता है। अभिषेक के कई प्रकार और रूप होते हैं। किंतु शिवरात्रि पर विशेष रूप से रुद्राभिषेक कराया जाता है। रुद्राभिषेक का मतलब है भगवान रुद्र का अभिषेक यानी कि शिवलिंग पर रुद्रमंत्रों के द्वारा अभिषेक करना। 


पं. अमरचंद भारद्वाज ने बताया कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है जो इस साल 4 मार्च को है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस साल इस पर्व के दिन कई शुभ योग एक साथ पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed