फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admit card for Class 10th second board exam released, exam from May 15 to 21

Delhi NCR News: दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 15 से 21 मई तक परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
-परीक्षा सेंटर पर सुबह 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी प्रवेश की अनुमति
विज्ञापन


-5, 25, 655 छात्र एक से तीन विषयों तक में प्रदर्शन में सुधार के लिए दूसरी परीक्षा में बैठेंगे और 85, 285 छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा देंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई तक होगी। छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल की ओर से दिए जाएंगे। देशभर से 5, 25, 655 छात्र एक से तीन विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए बैठेंगे, जबकि 85, 285 छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा देंगे। एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही बोर्ड ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।


बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी। परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:00 बजे के बाद परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे स्थानीय मौसम और ट्रैफिक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलें।
विज्ञापन


बोर्ड ने ड्रेस कोड को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं कि परीक्षार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके साथ ही स्कूल आईडी कार्ड और सीबीएसई द्वारा जारी एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई ने छात्रों को परीक्षा से संबंधित अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, यूट्यूब और एक्स पर सामग्री साझा करने से भी सख्त मना किया है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां आवंटित छात्रों के लिए आवश्यक परीक्षा सामग्री डाउनलोड कर लें। सीबीएसई ने सभी संबंधित पक्षों से दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा का संचालन निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से किया जा सके।

इस बार सीबीएसई ने दसवीं में दो बार बोर्ड परीक्षा व्यवस्था को लागू किया है। पहली परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की ओर से 15 अप्रैल को जारी किया जा चुका है, अब दूसरी बोर्ड परीक्षा होगी, जिसमें छात्र, साइंस, गणित, सोशल साइंस व भाषा में से किन्हीं तीन में अपने प्रदर्शन को सुधार सकते हैं। बोर्ड की ओर से पहली बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में 23, 16, 008 छात्रों को सफल घोषित किया था। जिनमें से अब पांच लाख से अधिक छात्र प्रदर्शन में सुधार के लिए दूसरी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed