{"_id":"702f9165428406e6c9c31f0c10249394","slug":"admissions-of-fourth-cut-off-over-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में चौथी लिस्ट के दाखिले खत्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में चौथी लिस्ट के दाखिले खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 12 Jul 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू में चौथी लिस्ट के लिए दाखिले की दौड़ शनिवार को थम गई। चौथी कटऑफ के बाद लगभग सभी कॉलेजों की सामान्य श्रेणी के लिए सीटें भर गई हैं। लेकिन नाम वापस लेने के चलते कुछेक जगह एक-दो विकल्प अभी भी खुले हैं।
विज्ञापन
कुछ जगहों पर आरक्षित वर्ग की सीटें खाली हैं। इसके चलते कुछ कॉलेजों में पांचवीं कटऑफ जारी होने के आसार हैं।
पांचवीं लिस्ट में सामान्य वर्ग के लिए तो कम से कम दाखिले की दौड़ लगभग समाप्त हो जाएगी। फिर भी इस लिस्ट में छात्रों को जहां और जिस कोर्स में भी मौका मिले, वहां दाखिला जरूर ले लें। अब दाखिला रद्द करने का रिस्क बिल्कुल न लें।
विज्ञापन
अगर कटऑफ में नंबर न आए या रेगुलर कॉलेज में पढ़ने की इच्छा न हो तो स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग का रुख सकते हैं। यहां सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। पांचवीं सूची में सामान्य के लिए जिन कोर्स में जगह भी होगी, उनमें कटऑफ में मामूली गिरावट ही होगी। हालांकि रिजर्व कैटेगिरी की सीटों को भरने के लिए कॉलेज कटऑफ में काफी कमी कर सकते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि डीयू प्रशासन ने इस दस कटऑफ जारी करने का दावा किया था। बाद में दाखिला प्रक्रिया में देरी के कारण आठ कटऑफ ही जारी करने की घोषणा की गई। लेकिन तीसरी लिस्ट तक ही ज्यादातर कॉलेजों में ज्यादातर सीटें भर गईं।
कुछ कॉलेजों में कुछ कोर्स में ही सामान्य के लिए सीटें रहीं। शनिवार को चौथी लिस्ट के दाखिलों का आखिरी दिन रहा। जिन कॉलेजों में सीटें बची थीं, वह भी भर गईं। इस तरह से पांचवीं लिस्ट में दाखिले का मौका काफी कम दिखाई दे रहा है। हालांकि पूरी तरह से स्थिति लिस्ट जारी होने पर ही साफ हो सकेगी। आरक्षित वर्ग के लिए कुछ सीटें खाली रह सकती हैं।