फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission on the basis of cuet marks in du

दाखिले इंटरव्यू से नहीं, सीयूईटी के अंकों पर : डीयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
-दिल्ली विश्वविद्यालय ने राहुल गांधी के आरोपों को किया खारिज
विज्ञापन


-डीयू ने कहा- बयान देने से पहले फैक्ट चेक करें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय में इंटरव्यू के जरिए छात्रों को बाहर किया जाता है। मामले में विश्वविद्यालय ने कहा कि ऐसे आरोप लगाने से पहले तथ्यों को चेक करना जरूरी है।
विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अधिकतर स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश मुख्य रूप से सीयूईटी स्कोर के आधार पर होता है। प्रवेश प्रक्रिया में इंटरव्यू का प्रावधान नहीं है। विश्वविद्यालय ने यह भी कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष का इशारा भर्ती प्रक्रिया की ओर है तो पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न श्रेणियों में काफी शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया तय नियमों और पारदर्शी व्यवस्था के तहत पूरी की जाती है।
विज्ञापन

जाति के आधार पर छात्रों को बाहर करने का आरोप
दरअसल, राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में आरोप लगाया था कि दिल्ली विश्वविद्यालय में इंटरव्यू का इस्तेमाल छात्रों को जाति के आधार पर बाहर करने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा था कि इंटरव्यू के दौरान छात्रों से उनकी जाति पूछी जाती है और उसी आधार पर उन्हें असफल कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed