फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission in schools will be done only on the basis of first come first in Delhi

मनमानी जारी, स्कूलों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही होगा दाखिला

Fri, 22 Feb 2019 06:05 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 22 Feb 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
Admission in schools will be done only on the basis of first come first in Delhi
नर्सरी दाखिला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के निजी स्कूलों ने बृहस्पतिवार को दाखिले के लिए दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची को जारी करने में भी स्कूलों ने मनमानी दिखाई है, जहां कुछ स्कूलों ने ही सूची जारी की। वहीं कुछ स्कूल पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले के लिए बुला रहे हैं। वहीं मैनेजमेंट कोटे में दाखिला लेने की बात कह रहे हैं। काफी अभिभावक ऐसे भी हैं जिनके बच्चों का नाम पहली व दूसरी सूची में नहीं आया। ऐसे अभिभावकों की अब नामी-गिरामी स्कूल में दाखिले की आस कम हो गई है।

विज्ञापन

 
शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार निजी स्कूलों ने बृहस्पतिवार को दूसरी सूची जारी करनी शुरू कर दी। कुछ स्कूलों ने जहां सूची जारी कर दी है, तो वहीं अब भी अभिभावक इंतजार कर रहे हैं। यहीं नहीं अभिभावकों को यह स्पष्ट भी नहीं है कि उनका नंबर दाखिले के लिए क्यों नहीं आया। 
विज्ञापन


एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा का कहना है कि स्कूलों ने फिर मनमानी की है। उन्होंने बताया कि एक स्कूल ने तो पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला देने की बात कही है। तो एक ने फीस के लिए अग्रिम भुगतान चेक 2020 तक लेकर बुलाया है। जिस तरह से अभिभावक हर हाल में दाखिला ले रहे हैं, उससे तीसरी सूची आने का मौका काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सीटें खाली रहने पर तीसरी सूची 15 मार्च को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को ध्यान रखना चाहिए कि अभी मार्च के अंतिम सप्ताह तक दाखिले जारी रहेंगे ऐसे में थोड़ी बहुत दाखिले की संभावना बनी रहेगी। दूसरी सूची जारी होने के बाद अभिभावक 22 फरवरी से 28 फरवरी तक सूची को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए शिकायत कर समाधान पा सकते हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed