{"_id":"6a3977afc45cccbfae0f3096","slug":"administrations-bulldozer-cracks-down-on-encroachers-at-badkali-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113018-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बड़कली पर अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बड़कली पर अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा
विज्ञापन
एक माह तक चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। हाल ही में शुक्रवार को नगीना में प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। इसी क्रम में रविवार को नगीना और बड़कली के बाजारों में मुनादी कराकर दुकानदारों और अन्य लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। इसके बाद सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बड़कली चौक पर अतिक्रमण को हटाया।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई का सामना न करना पड़े। बीडीपीओ विशाल आजाद ने बताया कि अगले एक माह तक क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रशासन की चेतावनी के बावजूद नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर उनका सामान भी हटाया जाएगा।
प्रशासन की इस पहल का आम लोगों ने स्वागत किया है व बीडीपीओ विशाल आजाद का आभार प्रकट किया। स्थानीय निवासी नितिन दूबे, तेजपाल, रजत जैन, सौरभ, लेखराज, अजरुद्दीन, मुबारिक, मोहम्मद यूसूफ आदि का कहना है कि बाजारों और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती थी। अभियान के चलते अब लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।