फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Administation providing training for haj pilgrims

हज पर जाने वाले हैं तो पढ़ें ये खबर

Sun, 24 Aug 2014 03:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 24 Aug 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
Administation providing training for haj pilgrims

हज के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए उनको प्रेक्टिकल जानकारी दी जा रही है। जिसकी शुरुआत 11 अगस्त को हथीन और पिनगवां से की जा चुकी है।

विज्ञापन


इसके लिए बकायदा मक्का के काबा का मॉडल बनाया गया है। इस बात की जानकारी हरियाणा स्टेट मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के महासचिव एवं इमाम मौलाना रमजान ने दी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा से करीब एक हजार यात्री हज के लिए जाएंगे। इसके लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है।

इसके लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। ताकि सऊदी में किसी को दिमागी बुखार का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि हज कैसे की जाती, उमरा कैसे किया जाता है? शिविर में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


मौलाना के मुताबिक 24 अगस्त को जामा मस्जिद बड़कली चौक नगीना मेवात, 25 अगस्त को मेवात के नूंह स्थित यासीन मेव डिग्री कॉलेज, 26 अगस्त को तावडू की मस्जिद होज वाली, 27 अगस्त को जामा मस्जिद ईदगाह सेक्टर-6 फरीदाबाद में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी हज यात्रियों से अपील की है कि वे शिविर में हिस्सा जरूर लें ताकि उनको हज के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविर में खाने और औरतों के लिए पर्दे के बंदोबस्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed