{"_id":"57e7e3544f1c1bf80a573cb5","slug":"adgp-instructions-to-police-officers-the-time-to-take-action-on-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश, शिकायत मिलने पर समय पर कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश, शिकायत मिलने पर समय पर कार्रवाई करें
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मोहम्मद अकील ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए थाना पुलिस के प्रदर्शन पर जोर देने की जरूरत है।
विज्ञापन
किसी भी घटना की शिकायत मिलने पर समय रहते कार्रवाई करना जरूरी है। वह रविवार को यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीजीपी ने कहा कि रोजाना थानों में आने वाले केसों पर नजर रखी जाए। बडे़ आपराधिक मामलों में जल्द कार्रवाई के प्रयास करते हुए रिकवरी की जाए। थाना पुलिस को जांच में तेजी लाने, वर्क आउट करने पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन
प्रयास किए जाए कि शहर में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे। लूट, डकैती जैसे बडे़ मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा जाए। यह भी देखा जाए कि किस थाने में कितने मामले कब से लंबित पडे़ हुए हैं।
ऐसे मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का कार्य किया जाए, ताकि थानों में लंबित मामलों की लिस्ट लंबी न होने पाए। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने बताया कि यह मासिक बैठक थी। बैठक में शहर में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने व अपराधियों पर जल्द नकेल कसने के लिए कारगर कदम उठाने को कहा गया है।
