फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ADG present at CBI over Nithari case Ghaziabad

निठारी कांड: सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए एडीजी, बयान दर्ज

Sat, 20 Jul 2019 06:08 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 20 Jul 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
ADG present at CBI over Nithari case Ghaziabad
सीबीआई - फोटो : Social Media

सीबीआई की विशेष अदालत में शुक्रवार को यूपी के मानवाधिकार आयोग विभाग में तैनात एडीजी एमके बशाल की निठारी कांड से जुड़े एक मामले में गवाही हुई। विशेष न्यायाधीश अमित वीर सिंह की अदालत में पेश होकर एडीजी ने कहा कि उन्होंने ही सब इंस्पेक्टर बीपी सिंह के खिलाफ डीआईजी मेरठ के पद पर रहते हुए सीबीआई को उसके खिलाफ केस चलाने की अभियोजन स्वीकृति दी थी। इस बात की उन्होंने अदालत में पेश होकर पुष्टि की। वहीं, तत्कालीन सब इंस्पेक्टर बीपी सिंह इन दिनों मुजफ्फरनगर के भोपा थाने में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। कोर्ट में अगली सुनवाई एक अगस्त को होगी।

विज्ञापन


सीबीआई कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2007 में हुए निठारी कांड में मृतकों के परिजनों ने सेक्टर 20 के तत्कालीन थानेदार बीपी सिंह पर डी-5 कोठी मालिक मोनिंदर सिंह पंधेर से रुपये लेने का गंभीर आरोप लगाया था। कोर्ट ने इस पर फिर से जांच कराने के आदेश दिए। इसके कुछ दिनों बाद ही सीबीआई ने आरोप पत्र पेश किया। इसमें सब इंस्पेक्टर बीपी सिंह को भ्रष्टाचार अधिनियम का आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन


कोर्ट ने बीपी सिंह को तलब किया था। तब बीपी सिंह ने हाईकोर्ट से सीआरपीसी की धारा 319 की इस कार्यवाही को खत्म करा दिया, लेकिन आरोप पत्र मामले में वह वांछित रहे। वहीं, 17 जनवरी को बीपी सिंह ने विशेष न्यायाधीश अमित वीर सिंह की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया था। इसके बाद से उन्हें जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed