{"_id":"b18aaed8e0016d2e363d825b1b1b37e7","slug":"actor-murli-sharma-afraid-to-take-his-character-in-a-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग करने में डर जाता है ये बॉलीवुड एक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टिंग करने में डर जाता है ये बॉलीवुड एक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 30 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरदार निभाते हुए कई बार खुद मैं खुद भी डर गया। ये कहना है फिल्म ‘मछली जल की रानी है’ के अभिनेता मुरली शर्मा का।
विज्ञापन
सेक्टर-25ए स्थित स्पाइस मॉल में बृहस्पतिवार को फिल्म के प्रमोशन में इसकी स्टारकास्ट पहुंची। अभिनेत्री स्वारा भास्कर ने अपने किरदार के बारे में बताया कि उन्हें कहानी से खुद का जुड़ाव महसूस हुआ तो उन्होंने इसे करने का फैसला किया।
इसमें वे उदय सक्सेना (भानू उदय) की पत्नी आयशा सक्सेना का किरदार निभा रही हैं। जिसकी जिंदगी एक दुर्घटना के बाद बदल जाती है।
फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उदय और आयशा की जिंदगी सामान्य तरीके से गुजर रही होती है। कहानी में मोड़ उस समय आता है जब एक दिन बाहर से घर लौटते वक्त उनका एक्सीडेंट हो जाता है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
दुर्घटना से आयशा सदमे में आ जाती है और अजीब तरह का व्यवहार करने लगती है। उसे लगता है कि कोई उसके आसपास है। इसके आगे की फिल्म बेहद डरावनी हो जाती है।
फिल्म में स्वारा भास्कर के काम की तारीफ करते हुए मुरली ने कहा कि बेहद ही शानदार तरीके से उन्होंने अपने किरदार को निभाया है। इसके कारण कई बार उनकी डरावनी और नेचुरल भूमिका से वे भयभीत हो गए। फिल्म 13 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इसका निर्देशन देबालॉय डे ने किया है।
विज्ञापन