फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   action against shopkeepers using Polythene gurugram

पॉलीथीन इस्तेमाल करने वाले 8 दुकानदारों पर कार्रवाई, काटा गया चालान

Fri, 07 Apr 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 07 Apr 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
action against shopkeepers using Polythene gurugram
पॉलीथीन इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सेक्टर-46 में आठ दुकानदारों पर 72,500 रुपये के चालान किए गए। यह कार्रवाई आरडब्ल्यूए के सहयोग से की गई। 
विज्ञापन


यह अभियान नगर निगम के सैनीटेशन इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। जैसे ही उनकी टीम सेक्टर-46 मार्केट पहुंची और दुकानदारों के पास पॉलिथीन की जांच शुरू की। जांच के दौरान दो दुकानदारों के 500-500 रुपये के चालान किए गए। इनके पास 100 ग्राम पॉलीथीन पाई गई थी। 
विज्ञापन


एक अन्य दुकानदार के पास 150  ग्राम पॉलीथीन पाई गई जिसके लिए उस पर 1500 रुपये का चालान किया गया। इसके साथ ही दो दुकानदारों के पास डेढ़ किलोग्राम व एक अन्य दुकानदार के पास ढाई किलोग्राम पॉलीथीन पाई गई जिन पर 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने सात किलोग्राम और छह किलोग्राम पॉलीथीन पाए जाने पर दो दुकानदारों के 20-20 हजार रुपये के चालान किए। कार्रवाई के दौरान आरडब्ल्यूए प्रधान आरके यादव, समाजसेवी बलबीर सिंह, सहायक सफाई निरीक्षक भूपेन्द्र व सुपरवाइजर आदित्य मौजूद रहे। 


निगमायुक्त वी. उमाशंकर ने बताया कि पॉलीथीन के खिलाफ नगर निगम की टीमों द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि पॉलीथीन की बजाए कपड़े या जूट के थैले का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed