तेजाब से जले चेहरे ऐसे बनेंगे खूबसूरत, मिनटों में होगा कायाकल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरा तेजाब से जल गया हो या चेहरे पर कोई और विकृति हो, चेहरे पर रौनक लौटाने के लिए यूरोप से दस डॉक्टरों की टीम नोएडा आकर चेहरे का कायाकल्प कर देगी। इसके लिए प्रयाग अस्पताल में 26 रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
तेजाब से झुलसी, घरेलू हिंसा की शिकार या जन्म से विकृत चेहरों पर रौनक लौट सकेगी। यूरोप के 10 डॉक्टरों की टीम नोएडा में आकर इस तरह के लोगों की निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी करेगी।
इसके लिए कोई भी शख्स प्रयाग अस्पताल की वेबसाइट, उम्मीद एक नई जिंदगी फेसबुक पेज और अस्पताल में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकता है।अस्पताल की सीईओ प्रितिका सिंह ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी कैंप 20 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा।
सर्जरी के लिए डॉक्टर की फीस से लेकर अस्पताल में ठहरने की सभी सुविधाएं फ्री हैं
20 मार्च तक कोई भी शख्स इसमें रजिस्ट्रेशन करा सकता है। अस्पताल की वेबसाइट के अलावा 9627400033 नंबर पर कॉल कर पंजीकरण कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उसे अस्पताल बुलाकर जांच की जाएगी।
फिर सर्जरी की तिथि दी जाएगी। ये कैंप ऐसे लोगों के चेहरे पर आशा की किरण लेकर आया है, जो सर्जरी का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। प्रयाग अस्पताल और रोटरी ब्लड बैंक की तरफ ओर से दिल्ली-एनसीआर में इस तरह का पहला कैंप लगाया जाएगा।
इसमें सर्जरी के लिए डॉक्टर की फीस से लेकर अस्पताल में ठहरने की सभी सुविधाएं फ्री हैं।