मां-बेटी पर एसिड अटैक, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के पाली के पास धौज गांव में रहने वाली मां-बेटी पर मंगलवार रात एसिड अटैक का मामला सामने आया है। दोनों घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
परिजनों के मुताबिक, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। जानकारी के अनुसार, ममता(काल्पनिक नाम) अपने पांच बच्चों के साथ धौज में रहती है। उसके बेटे मेहनत मजदूरी करके परिवार पालते हैं।
मंगलवार की रात ममता अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। आधी रात के करीब अज्ञात लोगों ने दोनों पर तेजाब फेंक दिया।
तेजाब से चेहरे का दाहिना हिस्सा झुलसा
आधा चेहरा झुलस जाने के कारण दर्द से परेशान मां-बेटी ने चीख-पुकार मचाई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाश फरार हो चुके थे।
पीड़िता के बेटे के मुताबिक, घटना के वक्त चारों भाई काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने दोनों घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है।
तेजाब से चेहरे का दाहिना हिस्सा झुलसा है। पीड़ित परिजनों ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। पीड़ितों का कहना है कि उसके परिवार से किसी की कोई रंजिश नहीं है।