फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused who posted photos of hurting religious sentiments on social media is in custody

UP: श्री राम मंदिर अयोध्या के मॉडल पर पाकिस्तानी झंडे की लगाई तस्वीर, इंस्टाग्राम पर की अपलोड; पुलिस ने पकड़ा

Sun, 07 Jul 2024 10:52 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Jul 2024 10:52 PM IST
सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा धार्मिक भावना को आहत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया है।
 

विज्ञापन
accused who posted photos of hurting religious sentiments on social media is in custody
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा धार्मिक भावना को आहत करने का मामला सामने आया है। युवक ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो डाल दिए। किसी ने इसे एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया है।

विज्ञापन


एक युवक ने इंस्टाग्राम पर कई आपित्तजनक फोटो व वीडियो डाल दिए। एक फोटो में श्री राम मंदिर अयोध्या के मॉडल के ऊपर पाकिस्तानी झंडे की तस्वीर लगा दी। इसके अलावा एक वीडियो में धार्मिक भावना आहत कर रहा है। इसके अलावा कई विवादित फोटो व वीडियो और पोस्ट किए हैं। रविवार को किसी की इस पर नजर गई तो उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन


एक्स पर पोस्ट होते ही मुरादनगर पुलिस हरकत में आई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। युवक का नाम आजाद जैसवाल बताया जा रहा है। हालांकि मुरादनगर पुलिस का कहना है कि अभी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed