फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused of five crore fraud with PNB arrested in delhi

पीएनबी से पांच करोड़ की जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार 

Fri, 13 Sep 2019 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2019 04:37 AM IST
सार

  • आरोपी ने तीन प्रॉपटी गिरवी रखकर बैंक से लोन लिया था
  • इनमें से गाजियाबाद की एक प्रॉपर्टी थी ही नहीं, जबकि कर्ज लेते समय दो प्रॉपर्टी की कीमत ज्यादा दिखाई थी 
  • व्यवसायी ने लोन लेते समय अपनी दो कंपनियों का टर्नओवर करीब 490 करोड़ रुपये बताया था

विज्ञापन
Accused of five crore fraud with PNB arrested in delhi
गिरफ्तार इखलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से पांच करोड़ की जालसाजी करने वाले चश्मा व्यवसायी मोहम्मद इखलाक (50) को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपी ने तीन प्रॉपटी को गिरवी रखकर बैंक से लोन लिया था। इनमें से गाजियाबाद की एक प्रॉपर्टी थी ही नहीं, जबकि कर्ज लेते समय दो प्रॉपर्टी की कीमत ज्यादा दिखाई थी। व्यवसायी ने लोन लेते समय अपनी दो कंपनियों का टर्नओवर करीब 490 करोड़ रुपये बताया था। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएनबी की ओर से ईओडब्ल्यू में वर्ष 2016 में जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जालसाजी का केस दर्जकर ईओडब्ल्यू के डीसीपी प्रमोद कुमार मिश्रा की देखरेख में एसीपी नागीन कौशिक व इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार की टीम मामले की जांच कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने व्यवसायी मोहम्मद इखलाक को 11 सितंबर को नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोहम्मद इखलाक ने पीएनबी से पांच करोड़ रुपये का लोन लिया था। इसके एवज में उसने पीएनबी की नजफगढ़ शाखा में तीन प्रॉपर्टी गिरवी रखी थीं। इनमें से दो प्रॉपर्टी गाजियाबाद, यूपी व फराश खाना, दिल्ली की एक प्रॉपर्टी थीं। 

गाजियाबाद की दो प्रॉपर्टी में एक तो थी ही नहीं, जबकि दूसरी प्रॉपर्टी की कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये थी। लोन लेते समय उसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई थी। फराश खाना की प्रॉपर्टी की बाजार कीमत कुछ लाख रुपये थी, जबकि  उसकी कीमत भी करोड़ से ज्याद बताई गई थी। 

आरोपी व्यवसायी ने अपनी दो कंपनी मै. विजन ग्लासेस प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स डायमंड ऑप्टिकल बताई थी। आरोपी ने मे. विजन प्राइवेट लि. की टर्नओवर 250 और मेसर्स डायमंड ऑप्टिकल की टर्नओवर 240 करोड़ रुपये बताई थी। आरोपी ने लोन लेते समय कंपनी का कार्यालय कई करोड़ का नजफगढ़ में बताया था। 


पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि उसने कंपनी का कार्यालय लोन लेने से कुछ महीने पहले किराए पर लिया था। मूलरूप से मंजहोला बिल्लोज थाना सोहाला जिला बिजनौर, यूपी निवासी मो. इखलाक वर्ष 1985 में दिल्ली आ गया था। वर्ष 2003 में उसने चश्मे के ग्लास व फ्रेम बनाने का व्यवसाय खोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed