{"_id":"5bd543e0bdec2269871ee3e9","slug":"accused-linked-to-isi-for-nearly-five-years-in-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की लापरवाही या खुफिया तंत्र फेल, करीब 5 साल से आरोपी आईएसआई से रहा जुड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की लापरवाही या खुफिया तंत्र फेल, करीब 5 साल से आरोपी आईएसआई से रहा जुड़ा
आशीष शुक्ला, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
isi agent
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते पांच-छह साल से साधारण सा दिखने वाला युवक वतन से गद्दारी कर रहा था। दो बार पाकिस्तान में अपने आकाओं संग कई माह बिता कर लौटा और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हो गया। इसकी जिला पुलिस और खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
इसे पुलिस फेलियर या खुफिया तंत्र की नाकामी ही कहा जाएगा। अधिकारी अब मौन हैं, लेकिन एक आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी इस ओर इशारा कर रही है। खुर्जा जो कि पहले भी आतंकियों और आईएसआई एजेंटों के लिए पनाहगार रह चुका है।
विज्ञापन
इसके बावजूद खुफिया तंत्र की सक्रियता क्षेत्र में फेल नजर आ रही है। खुर्जा के मोहल्ला तरीनान निवासी जाहिद के आईएसआई एजेंट बनने और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने से यह साफ हो रहा है। खुफिया विभाग ने पांच-छह सालों में यह तक जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर पाकिस्तान से लौटने के बाद वह क्या कर रहा है।
विज्ञापन
देर शाम तक देहात कोतवाली में जुटी रहीं टीमें
यदि विभागीय अधिकारी पहले ही सजग हो गए होते तो जाहिद के द्वारा पाकिस्तान को भेजी गईं कुछ जानकारियों को रोका जा सकता था। शुक्रवार को भी जिला पुलिस आईबी के इनपुट पर जागरूक हुई थी। उसके बाद पुलिस ने देर रात आरोपी को दबोचा। फिलहाल जाहिद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस को उसकी तीन दिन तक की रिमांड भी मिल गई है।
आरोपी जाहिद से पूछताछ के लिए दिल्ली, मेरठ और सेना से संबंधित खुफिया और इंटेलिजेंस की टीमें जुटी रहीं। आरोपी से टीमों ने अकेले में घंटों तक पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। लेकिन, अभी तक इस मामले में अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
बुलंदशहर, एसएसपी केबी सिंह ने कहा कि जाहिद को फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तीन दिन की पुलिस रिमांड कोर्ट से मंजूर हो गई है। रविवार सुबह उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।