{"_id":"630d93ecb849194dd10956ba","slug":"accused-arrested-for-taking-loan-from-bank-by-showing-fake-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: फर्जी दस्तावेज देकर बैंक से लिया था 50 लाख का लोन, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: फर्जी दस्तावेज देकर बैंक से लिया था 50 लाख का लोन, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Tue, 30 Aug 2022 10:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:07 AM IST
सार
साल 2018 में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक गोपाल देव ने आरोपी के खिलाफ शाखा में शिकायत की थी। आरोपी ने जिस व्यक्ति के संपत्ति का फर्जी कागजात और उसे बैंक में जमानती बनाया उसकी मृत्यु लोन लेने से तीन साल पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
आर्थिक अपराध शाखा ने संपत्ति का फर्जी दस्तावेज देकर बैंक से 50 लाख का लोन लेने वाले एक कपड़ा कारोबारी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जिस व्यक्ति के संपत्ति का फर्जी कागजात और उसे बैंक में जमानती बनाया उसकी मृत्यु लोन लेने से तीन साल पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान न्यू चंडीगढ़, मोहाली पंजाब निवासी गुरमीतसिंह के रूप में हुई है। साल 2018 में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक गोपाल देव ने आरोपी के खिलाफ शाखा में शिकायत की थी। इसमें बताया कि गुरमीत की देशमेश एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी है और कार्यालय आशा पार्क इलाके में है।
विज्ञापन
गुरमीत ने 2016 में कंपनी के नाम पर बैंक से 50 लाख का लोन लिया। उसने केवल कृष्ण अबरोल को जमानती के तौर पर पेश किया और जनकपुरी स्थित उनकी संपत्ति के कागजात को गिरवी रखा। बैंक ने उसे एनपीए घोषित कर दिया।
विज्ञापन