फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident with train

पानी पीने उतरा यात्री ट्रेन के नीचे आया

Sat, 02 Aug 2014 04:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 02 Aug 2014 04:29 AM IST
विज्ञापन
accident with train

फरीदाबाद ओल्ड रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए मंगला एक्सप्रेस ट्रेन से नीचे उतरा एक यात्री चढ़ते वक्त पैर फिसलने के कारण ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे उसका बांया हाथ कट गया।

विज्ञापन


ट्रेन रवाना होने के बाद यात्रियों की मदद से उसे बीके अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रायगढ़ के बसोवा गांव निवासी ब्रजराज गिरि शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन से पनवेल मुंबई के लिए मंगला एक्सप्रेस से सफर कर रहा था।

सुबह करीब 9.45 बजे गाड़ी जब ओल्ड रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वह पानी पीने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गया। दो मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। बताया जाता है कि उक्त यात्री ने दौड़ते हुए ट्रेन पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह ट्रेन के नीचे आ गया जिससे उसका बांया हाथ कट गया। ट्रेन जाने के बाद यात्रियों ने घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य यात्रियों की मदद से उसे बीके अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया है। जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि अभी पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed