फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident on expressway, one child died

एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बच्चे की मौत

Tue, 22 Apr 2014 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 22 Apr 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
accident on expressway, one child died

एक्सप्रेस-वे पर एटलस चौक के पास सर्विस लेन पर सड़क हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार से आ रहे ट्राले ने टैंपो को टक्कर मार दी जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


टैंपो में सवार चार अन्य लोगों को काफी चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर जब टैंपो कबाड़ भरकर चार बच्चों के साथ डूंडाहेड़ा जा रहा था तभी एटलस चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर से टैंपो आगे चल रहे वाहन से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंपो के नीचे दबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उसकी पहचान विरेंद्र उर्फ विक्की (12) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने ट्राले को भी रोकने की कोशिश की लेकिन चालक फरार हो गया।

इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल अन्य तीन बच्चों समेत टैंपो चालक अख्तर को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आग से हड़कंप
सेक्टर-14 स्थित एचएसआईआईडीसी ऑफिस के पास आग लगने की सूचना के बाद अफरातफरी मच गई। आग की सूचना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो पाई है।


मंगलवार को दोपहर 12 बजे सेक्टर-14 स्थित एचएसआईआईडीसी के कार्यालय के पास कबाड़ में लोगों ने धुआं निकलते देखा। जब थोड़ी ही देर में यहां से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं तो लोग भी भागने लगे। एचएसआईआईडीसी दफ्तर में इसकी सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से अब तक कोई नुकसान की बात सामने नहीं आई है।


इफ्को चौक पर खुला पुलिस बूथ
शहर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ समेत बढ़ रहे आपराधिक मामलों को देखते हुए गुड़गांव पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी के लिए इफ्को चौक पर मंगलवार को बूथ का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह ने कहा कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बूथ खोला गया है। बूथ में 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी निगरानी रखेंगी। उन्होंने बताया कि बूथ के शुरू होने के बाद मेट्रो स्टेशन के अलावा न्यू गुड़गांव में महिलाओं की सुरक्षा पर पुलिस की निगरानी बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से भी पूरा सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed