{"_id":"58fb89654f1c1bd7798b4ef1","slug":"accident-in-yamuna-exptress-way-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":" एनएमआरसी की बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत,12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमआरसी की बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत,12 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
yamuna express way
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर शनिवार दोपहर को एक्सप्रेस वे पर एनएमआरसी बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हो गए। बस चालक और परिचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पांच यात्री भी घायल हुए हैं। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के पीछे माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आ गई थी और इसी कारण वह सड़क पर खडे़ ट्रैक्टर को नहीं देख पाया था। बताते हैं कि ट्रैक्टर खराब होने के बाद बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया और लाल झंडी भी लगा दी गई थीं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली मुताबिक एनएमआरसी की बस दोपहर को ग्रेनो से नोएडा के लिए आ रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जब बस सेक्टर-135 के पास एक्सप्रेस वे पर पहुंची तो सामने खडे़ ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर तैनात चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि 5 मजदूर ट्राली में बैठे थे वह कई फीट तक ऊपर उछलकर नीचे गिर गए और घायल हो गए। तेज गति होने के कारण बस, टैक्टर में घुस गई थी। बस चालक और परिचालक के अलावा यात्री भी घायल हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो एक्सप्रेस-वे थानाप्रभारी सतीश चंद्र मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ट्रैक्टर चालक बदायूं निवासी राहुल (22)के शव को किसी तरह निकलवाकर जेपी अस्पताल पहुंचाया और उसके सहयोगी विपुल, राजू और सोनू समेत पांच मजदूर घायल हो गए।
बस चालक सतीश शर्मा और परिचालक चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बस में सवार योगेश चौहान, अर्जुन सोलंकी, बबलू, सतीश और संजय को जेपी अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां से चालक सतीश और परिचालक को छोड़कर सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी है। उधर, प्राधिकरण के ठेकेदार चंद्रपाल की ओर से बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।