फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accident in gurgaon delhi expressway

ओवरटेक के चक्कर में पलटे वाहन, लगा जाम

Fri, 01 Aug 2014 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 01 Aug 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
accident in gurgaon delhi expressway

गुड़गांव-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह ओवरटेक करने के चक्कर में दो वाहन पलट गए। पीक आवर्स में हुई दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


एक घंटे तक वाहनों के पहिये रूकने के बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम ने वाहनों को हटाकर जाम को खुलवाया।

पढ़ें:'सत्ता परिवर्तन से ही मिलेगा इंसाफ'
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे गुड़गांव से दिल्ली तरफ तेज रफ्तार में ट्रक जा रहा था। झाड़सा चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे मैक्सिको टैंपो ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ने के चक्कर में दोनों एक्सप्रेस-वे के बीचोंबीच पलट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि गनीमत रही कि दोनों ही चालकों को ज्यादा चोट नहीं लगी। दोनों वाहनों के पलट जाने के बाद दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों के पहिये थम गए। पीक आवर्स में दिल्ली जाने वाले वाहनों के अलावा नो एंट्री खुलने से भारी वाहनों के चलते लंबा जाम लग गया।

accident in gurgaon
पढ़ें:मंदिर के लिए प्रशासन से भिड़े गांववाले

देखते ही देखते राजीव चौक से आगे तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना के बाद गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। और जाम को हटाने की कोशिश की।

करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटाकर वाहनों को निकाला गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर (हाइवे) जयसिंह के अनुसार वाहनों को हटाकर पीछे जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed