{"_id":"16368bc8afae47795ddc16435e642d3e","slug":"accident-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी मैजिक को ट्रक ने ठोंका, 1 की मौत, 12 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी मैजिक को ट्रक ने ठोंका, 1 की मौत, 12 जख्मी
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 30 Jan 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर बील गांव के समीप बृहस्पतिवार को मैजिक के ऊपर ट्रक पलटने से एक यात्री की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घायलों को गाजियाबाद और दादरी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब 7 बजे सिकंदराबाद से दादरी आ रही मैजिक में करीब 15 यात्री सवार थे। बील गांव के समीप सवारियां उतारने के बाद मैजिक आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
इसी बीच पीछे से तेजी से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। मैजिक पलटी खाते हुए गड्ढे में जा गिरी। ट्रक का संतुलन बिगड़ने से वह मैजिक के ऊपर पलट गया। मैजिक में सवार हरवीर समेत 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को दादरी के नवीन अस्पताल, गाजियाबाद के निजी अस्पतालों में भेजा गया।
विज्ञापन
हरवीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसको गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। 6 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।