फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ACB LG's intervention sought after by the new way.

एसीबी में नये फॉर्मूले से जवाब देगी आप सरकार

Sun, 28 Jun 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jun 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
ACB LG's intervention sought after by the new way.

दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में अगर हस्तक्षेप जारी रहा तो आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता बनाएगी। यह दस्ता दिल्ली में भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाएगी और सरकार के सामने कार्रवाई के लिए कहेगी।

विज्ञापन


यह घोषणा खुद आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने की। पार्टी में कार्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस दौरान उनके साथ कुमार विश्वास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दोनों ने एसीबी के नए चीफ एम. के. मीणा को भ्रष्ट बताते हुए एलजी नजीब जंग पर भी निशाना साधा। दिलीप पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी की उपज ही भ्रष्टाचार की लड़ाई से हुई है। यह जनादेश भी उन्हें इसीलिए मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कुछ लोग आप की सरकार से डरे हुए हैं'

ACB LG's intervention sought after by the new way.

अगर उनकी सरकार को दिल्ली में काम नहीं करने दिया तो उन्हें भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए छोटी-छोड़ी टुकड़ियां बनानी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अभी सरकार कानूनी लड़ाई लड़ रही है।

अगर वहां सरकार को अधिकार नहीं मिला तो हम पार्टी स्तर पर भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाएंगे। दिलीप पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोग आप की सरकार से डरे हुए हैं। इसलिए वह लगातार एसीबी के काम में दखलंदाजी कर रहे हैं।

एलजी के ऊपर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब उनका नाम सीएनजी घोटाले में आया तो उन्होंने एमके मीणा को चीफ बना दिया, जिनके ऊपर दो दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर कार्रवाई का निर्देश दे चुके हैं।

लोकायुक्त की नियुक्ति पर जवाब नहीं

ACB LG's intervention sought after by the new way.

इससे पहले कुमार विश्वास ने कहा कि एसीबी मुखिया उसे नियुक्त किया गया है जिसपर हवाला का आरोप है, जिसपर पर्दे और सोफे के घोटाले में शामिल होने की बात सामने आ चुकी है।

ऐसे में व्यक्ति जो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हो वह कैसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि मीणा साहब जब से एसीबी में आए एक भी एफआईआर नहीं हुई है।

क्योंकि उनकी रुचि उन मामलों में ज्यादा है जिनमें दिल्ली पुलिस के लोग फंसे हैं। जिनपर एफआईआर हो चुकी है। हालांकि जब भ्रष्टाचार को लेकर कुमार विश्वास से लोकायुक्त नियुक्त नहीं करने की बात कही गई तो उन्होंने उस पर सीधा जवाब देने के बजाय जनलोकपाल बिल का हवाला देकर बचते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed