फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AC Explosion, fire, child survive.

एसी में धमाका, लगी आग, बच्ची बची

Wed, 17 Sep 2014 01:16 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 17 Sep 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
AC Explosion, fire, child survive.

राजेंद्र नगर आरएम ब्लाक-2 में एसी में ब्लास्ट फ्लैट में आग लगने के दौरान सात साल की बेटी झुलसने से बच गई। फ्लैट के बेडरूम में लगे एसी में ब्लास्ट के बाद आग लग गई।

विज्ञापन


इस दौरान आग लगने से एसी की जलती बॉडी टूटकर बेडरूम में वहीं गिरी जहां फ्लैट मालिक की बेटी सो रही थी। गनीमत रही कि बॉडी का टुकड़ा उनकी बेटी पर नहीं गिरा।
विज्ञापन


परिवार के लोग आग लगते ही बाहर भागे और अपनी जान बचाई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

राजेंद्र नगर आरएम ब्लॉक के फ्लैट संख्या 41 में निजी कंपनीकर्मी राकेश अपने परिवार के साथ रहते हैं। राकेश के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उनके बेडरूम में धमाके की आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर वे बेडरूम में पहुंचे तो एसी की बॉडी का हिस्सा जलता हुआ उनके बेड पर गिरा था। पास ही उनकी बेटी बरखा सो रही थी। रूम के कमरों में भी आग लग गई थी।

बेटी को उठाकर वे अपनी पत्नी के साथ बाहर भागे। इस दौरान आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को कॉल कर घटना की जानकारी दी।


करीब 10 मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

एफएसओ अजय कुमार ने बताया कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग घर में फैली थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में लाखों का नुकसान हुआ है।

बरतें सावधानी
एसी लगा होने पर आईएसआई मार्क का स्टेबलाइजर लगाएं।
स्विच की जगह एमसीबी लगाएं, ताकि फ्लक्चुएशन की स्थिति में एमसीबी डाउन हो जाए।
हर छह महीने में एसी की सर्विंसिंग जरूर कराएं।
एसी को लगतार नहीं चलाएं, बीच-बीच में बंद करें। अधिक स्टार वाला एसी लगाएं, जिससे कम बिजली यूज हो।
बिजली से चलने वाले सभी उपकरणों के संबंध में इन बातों का ख्याल रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed