{"_id":"ea033bc81732bae548a8851495e3ee89","slug":"ac-double-decker-train-will-today-cleared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी डबल डेकर ट्रेन को आज मिलेगी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी डबल डेकर ट्रेन को आज मिलेगी हरी झंडी
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 26 Apr 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी प्रतीक्षा के बाद रेलवे ने दिल्ली-लखनऊ डबल डेकर ट्रेन चलाने का फैसला ले लिया है। यह ट्रेन नियमित रूप से एक मई से चलने लगेगी। दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।
विज्ञापन
रविवार को इस ट्रेन को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से केंद्रीय मंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 12584 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ जंक्शन एसी सुपरफास्ट डबल डेकर ट्रेन आनंद विहार से प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को चलेगी।
आनंद विहार टर्मिनल से यह दोपहर 2:10 बजे चलेगी और उसी दिन रात के 10:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12583 लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार के लिए शुक्रवार व रविवार को ही चलेगी। लखनऊ जंक्शन से यह ट्रेन सुबह 5 बजे चलेगी और आनंद विहार स्टेशन दोपहर 1 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
रविवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आनंद विहार से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री सुरेश प्रभु, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, दिल्ली के सांसद महेश गिरी उपस्थित रहेंगे।