{"_id":"577d5b854f1c1b6f0c7fb923","slug":"ac-buses-finally-arrived-at-the-depot-in-noida-speed-pick-from-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार नोएडा डिपो को मिली एसी बसें, शुक्रवार से पकड़ेंगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार नोएडा डिपो को मिली एसी बसें, शुक्रवार से पकड़ेंगी रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
एसी बसें
- फोटो : अमर उजाला
आखिरकार नोएडा डिपो में एसी बसों का आना शुरू हो गया। बुधवार को तीन एसी बसें तकनीकी जांच के लिए नोएडा डिपो पहुंची। इनमें से दो बसों के अलीगढ़ के लिए चलाने की बात कही गई। दरअसल, नोएडा डिपो से अनुबंध के आधार पर 100 एसी बसें, वॉल्वो और साधारण बसें चलाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
इसमें 50 बसें एसी और वॉल्वो होंगी। यह पूरी तरह से अनुबंध पर आधारित होगी और पीपीपी मॉडल पर आधारित होगी। इसमें अलीगढ़ के बस ऑपरेटर अजय बंसल और अजय कुमार सिंह की बस नोएडा डिपो में आ गई है।
विज्ञापन
इनके बसों की तकनीकी जांच रोडवेज अधिकारियों ने की। तकनीकी जांच में बसें फिट पाई गई। नोएडा डिपो के एआरएम सतेंद्र वर्मा ने बताया कि तीन एसी बसें डिपो में आ गई हैं। इसमें से दो बसें अलीगढ़ के रूट पर चलेंगी। इनका किराया और समय सारणी बनाने का काम चल रहा है। संभावना है कि शुक्रवार से इन्हें अलीगढ़ के रूट पर उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन