{"_id":"68c4268147b18905d501918f","slug":"abvp-will-release-the-manifesto-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-104596-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एबीवीपी आज जारी करेगी घोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एबीवीपी आज जारी करेगी घोषणा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। डूसू चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) शनिवार को घोषणा पत्र जारी करेगी। चुनाव के लिए एबीवीपी उम्मीदवारों का प्रचार अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। सभी उम्मीदवारों ने कॉलेजों में जाकर छात्रों से संवाद किया। एबीवीपी के अनुसार छात्रों की समस्याएं, विचार और सुझाव जान कर घोषणा पत्र को तैयार किया गया है।
एबीवीपी ने डूसू अध्यक्ष पद के लिए आर्यन मान को, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद तंवर, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा को उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवारों ने शुक्रवार को डीयू के लॉ कैंपस-1, हिंदू कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, मिरांडा हाउस, किरोड़ीमल कॉलेज सहित कई दूसरे कॉलेजों में दौरा किया। छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके बीच अपने मुद्दों को रखा। एबीवीपी उम्मीदवारों ने छात्र कल्याण से संबंधित यू-स्पेशल बस सेवा, एक पाठ्यक्रम-एक शुल्क, छात्राओं के लिए मिशन साहसी जैसे मुद्दों से अवगत कराया और वोट की अपील की।
एबीवीपी से डूसू अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान ने कहा कि यू स्पेशल बस सेवा, किफायती मेट्रो पास, बुनियादी ढांचों का विकास और खेल सुविधाओं में वृद्धि की बात के मुद्दों की छात्रों ने खुले हृदय से प्रशंसा की है। हमें छात्रों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, उसको देखकर यह विश्वास हो गया है कि आगामी छात्रसंघ चुनाव में न केवल डूसू में बल्कि सभी कॉलेजों के चुनावों में भी हमारी जीत होगी।संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार दीपिका झा ने कहा कि मुझे छात्राओं के विकास के लिए कई सारे कार्य करने हैं। छात्राओं के लिए एनसीसी सभी कॉलेजों में उपलब्ध हो, गर्ल्स कॉमन रूम की उचित व्यवस्था हो। एबीवीपी दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा डूसू चुनाव केवल चुनाव मात्र नहीं है बल्कि यह विश्वविद्यालय के लिए एक महापर्व है। सार्थक ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए एबीवीपी के उम्मीदवार पर्यावरण अनुकूल चुनाव प्रचार से नई मिसाल भी पेश कर रहे हैं।