फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   abvp started voter campaign for loksabha election

ABVP ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Thu, 20 Feb 2014 07:14 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 20 Feb 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
abvp started voter campaign for loksabha election

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने बृहस्पतिवार को पदयात्रा निकालकर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। यह पदयात्रा डाकखाना चौक से सुबह 11 बजे शुरू हुई।

विज्ञापन


इसमें सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी के हाथों में पोस्टर और बैनर थे। जिन पर मतदान के लिए प्रेरित करने वाले कई स्लोगन लिखे हुए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:हर्षवर्धन के सामने हैं ये पांच बड़ी चुनौतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सदर बाजार के व्यापारियों से वोट करने की अपील की। कहा कि कि वह बेहतर सरकार और देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मतों का प्रयोग करें। पदयात्रा के दौरान छात्र वोट फॉर नेशन, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।


सदर बाजार की सभी दुकानों और वहां आने-जाने वालों को मतदान के प्रति जागरूक करने वाले इश्तेहार व साहित्य वितरित किया।

यह भी पढ़ें: AAP के खिलाफ पोल-खोल में BJP की खुली पोल!


एबीवीपी के विभाग संयोजक सतीश चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। जो देश को सही दिशा दे सके। यह तभी संभव है जब सभी अपने मतों का प्रयोग करें।

उन्होंने कहा कि 125 करोड़ की आबादी वाले भारत में 60 प्रतिशत मतदाता युवा हैं। जो आगामी चुनाव में सशक्त नेतृत्व को ही चुनेंगे।

यात्रा में जिला संयोजक सौरभ चौहान, सह-जिला संयोजक नितेश सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलजीत यादव, डॉ. राकेश यादव सांपका सौरभ चौहान, नितेश सैनी डॉ. राकेश यादव आईटीआई छात्र नेता शुभराम, राहुल, संजय बलजीत ख्वासपुर, दीपक, नितेंद्र चौहान, पंकज दीक्षित और नीलम यादव मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed