फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   abvp rally and jat movement in delhi can create bid jam in national capital

जंतर मंतर पर देशभर से जुट रहे जाट, छावनी में तब्दील हुई राजधानी

Thu, 02 Mar 2017 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Mar 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
abvp rally and jat movement in delhi can create bid jam in national capital
march in delhi - फोटो : ani

हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन के समर्थन में देशभर के जाट जंतर मंतर पर जुटना शुरू हो गए हैं। यहीं से आज जाट नेता आगे के आंदोलन की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


जाट आंदोलन को लेकर नई दिल्ली जिला छावनी में तब्दील हो चुका है। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात करने के साथ ही बॉर्डर सील कर दिए गए हैं।


वहीं नॉर्थ कैंपस में एबीवीपी की डीयू सेफ रैली है। जाट आंदोलन को देखते हुए बॉर्डर इलाके व नई दिल्ली जिले में कड़ी सुरक्षा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू के नॉर्थ कैंपस में एबीवीपी का डीयू बचाओ प्रदर्शन भी आज होने वाला है। इसके तहत एबीवीपी द्वारा बड़ी संख्या में छात्रों से आने की अपील की गई है।

किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के‌ लिए कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात है। बता दें कि आज ही डीयू में शांति के लिए टीचर एसोसिएशन भी मार्च करेगी।

सरकारी नौकरियों में आरक्षण व पिछले साल हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जेलों में बंद किए गए लोेगों की रिहाई के मुद्दे पर ऑल इंडिया जाट आरक्षण संघर्ष समिति की अगुवाई में बृहस्पतिवार को जाट समाज के लोग दिल्ली जमा हो रहे हैं।

साथ ही भारी संख्या में जाट समाज के लोगों के जंतर-मंतर पर एकत्र होने की संभावना है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक ने बताया कि दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा हर जगह फोर्स की दस-दस कंपनियां तैनात की गई है।

बसों से ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति

abvp rally and jat movement in delhi can create bid jam in national capital

​हरियाणा से सटे दिल्ली के इलाकों में सभी रूटों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस जवानों को सख्त हिदायत दी गई है कि जाट आंदोलनकारियों को ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दिल्ली में प्रवेश न करने दें। बताया जा रहा है कि जाट समाज के लोगों को कार व बसों से ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

नई दिल्ली जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने इलाके में दो थानों की सीमा और थाना इलाके में रहने वाले वीआईपी के आवास की विशेष सुरक्षा करेंगे। जाट आंदोलनकारियों को देखते हुए कई मार्गों को बंद किया जा सकता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा पैरा मिलिट्री तैनात की जाएगी। इस बात पर विशेष नजर रखी जाएगी कि शरारती तत्व एबीवीपी की रैली में शामिल होकर उत्पात न मचा दे, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed