{"_id":"63a5050ff2630a32e5365fd3","slug":"absconding-gangster-of-tillu-tajpuria-gang-arrested-from-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रोहतक से टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, आरोपी जमानत मिलने के बाद हो गया था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रोहतक से टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, आरोपी जमानत मिलने के बाद हो गया था फरार
Fri, 23 Dec 2022 07:02 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 23 Dec 2022 07:02 AM IST
सार
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार इंस्पेक्टर पंकज ठकरान की टीम फरार बदमाशों की तलाश कर रही थी। सूचना के बाद रोहतक में घेराबंदी कर आरोपी विशाल (23) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के बदमाश विशाल उर्फ घैसल को गांव बखेता रोहतक स्थित घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। विशाल के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की चल रही थी।
विज्ञापन
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर पंकज ठकरान की टीम फरार बदमाशों की तलाश कर रही थी। सूचना के बाद रोहतक में घेराबंदी कर आरोपी विशाल (23) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रोहतक में मजदूर ठेकेदार का काम कर रहा था।
विज्ञापन
हिम्मत उर्फ चिकू व विशाल अन्य साथियों के साथ 19 दिसंबर, 2020 को राजेश बवानिया गिरोह के सदस्य पूर्ठ खुर्द निवासी बोंगा की हत्या करने जा रहा था। बोंगा पर जानलेवा हमला कर पाते उससे पहले ही पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद विशाल फरार हो गया था।
विज्ञापन