फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   about 80 policeman search 9 year old girl to manesar

जिस बच्ची के लिए 80 जवानों ने 600 एकड़ के फार्म हाउस को खंगाला, वो यहां मिली...

Wed, 11 Jul 2018 06:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मानेसर
ब्यूरो, अमर उजाला,मानेसर Updated Wed, 11 Jul 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
about 80 policeman search 9 year old girl to manesar
manesar

आईएमटी मानेसर के गांव पाडा स्थित कंट्री क्लब से माली की 9 वर्षीय बेटी के गायब होने से पुलिस में अफरातफरी मच गई थी। 600 एकड़ में बने इस फार्म हाउस और मानेसर क्षेत्र में बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस ने 80 जवानों के अलावा एक बटालियन को उतारा था। इस मामले में संजीदगी दिखाते हुए लगातार 16 घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन बच्ची अपने आप गृह जिला बांदा पहुंच गई थी। बाद में परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस की सांस में सांस आई।

विज्ञापन


मानेसर थाना पुलिस के मुताबिक फॉर्म हाउस में उत्तर प्रदेश के जिला बांदा निवासी लल्लू माली का काम करता है। यहीं पर लल्लू का साड़ू मैकू भी अपने परिवार के साथ रहता है। लल्लू की 9 वर्षीय बेटी कमला अपने मौसा के साथ यहीं पर रहती थी। मंगलवार सुबह कमला की मौसी ने उसे स्कूल जाने के लिए कहा, तो कमला ने साफ मना कर दिया।
विज्ञापन


ज्यादा देर तक दिखाई न देने पर मौसी ने सोचा कि कमला स्कूल चली गई है। मंगलवार दोपहर बाद जब कमला का मौसा घर लौटा तो उसने उसका बस्ता घर में ही रखा देखा और तब आसपास छानबीन की। मंगलवार देर शाम तक बच्ची के नहीं मिलने पर मानेसर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही करीब 80 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे

about 80 policeman search 9 year old girl to manesar
manesar

बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही करीब 80 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में बच्ची की तलाश शुरूकर दी है। कंट्री क्लब में सभी फार्म हाउसों की पुलिस ने जांच पड़ताल की। बुधवार सुबह तक भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लगने पर जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया।

इस बीच सूचना मिली कि बच्ची बांदा के गांव कुलकुम्हारी पहुंच चुकी है। पुलिस के मुताबिक बच्ची फार्म हाउस से निकलकर पटौदी चौक पहुंची, वहां से पटौदी रेलवे स्टेशन और फिर वहां से बांदा ट्रेन से गई। बुधवार दोपहर बाद पुलिस को परिजनों ने सूचना दी कि उनकी बच्ची कमला अपने घर पहुंच गई है। इसके बाद ही मानेसर पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed