फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   about 12 people burned in fire accident at house noida

बहलोलपुर में आग से तीन बच्चों सहित 13 झुलसे, छत से कूदकर बचाई जान

Mon, 24 Dec 2018 01:12 AM IST
vivek shukla नोएडा, भाषा
नोएडा, भाषा Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
about 12 people burned in fire accident at house noida
Fire broke

बहलोलपुर गांव स्थित गीता कॉलोनी में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से चार मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में तीन बच्चों सहित 13 लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग से बचने के लिए चार-पांच लोग नीचे कूदने से भी घायल हो गए। वहीं, संकरे रास्ते होने से दमकल कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच पाए। गांव के लोगों ने काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी के मुताबिक, गांव में इंद्रपाल सिंह का चार मंजिला मकान है। इसमें कुछ किरायेदार भी रहते हैं। रविवार रात सभी लोग सोए हुए थे। करीब 11:30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सबसे पहले आग से दो बाइक जलीं। इसके बाद आग भूतल से होते हुए अन्य मंजिल तक पहुंच गई। आग ने तीन बच्चों सहित 13 लोगों को चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनने पर आसपास के लोग जागे और पुलिस को घटना की सूचना दी। लोगों ने किसी तरह झुलसे लोगों को निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यह हुए घायल
रवि, रीना, सोनिया, भोला, इंद्रपाल, योगेंद्र, अभिषेक, राजकुमार, कुलदीप, भैरव आदि घायल हो गए। इनमें रवि और योगेंद्र दोनों 70 फीसदी तक झुलस गए हैं जबकि एक वेंटिलेटर पर है जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। इंद्रपाल की पत्नी रीना, बेटे रवि (21) और महेंद्र पुत्र सोहन पाल को पहले जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संकरे रास्ते होने से दमकल नहीं पहुंच सकी
घटना के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन रास्ते संकरे होने से वह घायल और झुलसे लोगों की मदद नहीं कर पाए। लोग अन्य साधनों घायलों को अस्पताल में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed