फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AATS has arrested a shopkeeper who was selling fake NCERT books

Delhi: धड़ल्ले से बिक रही थी NCERT की फर्जी किताबें, जमावड़ा देख अधिकारी चौंके, आरोपी ने पूछताछ में बताया सच

Wed, 16 Apr 2025 08:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 08:28 PM IST
सार

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके से अलग-अलग कक्षाओं की किबातें बरामद हुई है। एनसीईआरटी की फर्जी किताबें दुकानदार बेच रहा था। फिलहाल, एएटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
AATS has arrested a shopkeeper who was selling fake NCERT books
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बाहरी-उत्तरी जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने एनसीईआरटी की फर्जी किताबें बेच रहे दुकानदार अरविंद गुप्ता (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी समयपुर बादली इलाके में किताबें बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग कक्षाओं की 4091 किताबें बरामद की हैं।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि दिल्ली की अलग-अलग प्रिंटिंग प्रेस में एनसीईआरटी की फर्जी किताबें छप रही हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों में भी इन्हें छापा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एनसीईआरटी की फर्जी पुस्तकें बेचने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन


बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन के अनुसार, 12 अप्रैल को टीम को खबर मिली थी कि समयपुर बादली में एनसीईआरटी की फर्जी किताबों को बेचने के अलावा भारी मात्रा में भंडारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद एएटीएस की टीम का गठन किया गया। टीम ने दुकान पर छापा मारकर फर्जी किताबें बरामद कीं। आरोपी ने बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-16 रोहिणी में रहता है। रिजल्ट आने के बाद अमूमन एनसीईआरटी की किताबों की किल्लत होती है। इसका फायदा उठाकर वह नकली किताबें छपवाकर बेच देता है।


कई बार किताबों के लिए अतिरिक्त रकम भी वसूली जाती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगा रही है कि दिल्ली की कौन-कौन से प्रिंटिंग प्रेस में फर्जी किताबें छप रही हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों से कौन इनकी सप्लाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें: सूनी गोद भरने के लिए चोरी: सफदरजंग से एक दिन की बच्ची अगवा, पुलिस को दिया ऐसे चकमा; सिर्फ चार घंटे में पकड़ा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed