{"_id":"5c7c3f48bdec22270f4fe0b0","slug":"aastha-munjal-death-case-injection-marks-found-on-wrist-of-doctor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आस्था मुंजाल मौत मामला: डॉक्टर की कलाई पर मिला इंजेक्शन का निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था मुंजाल मौत मामला: डॉक्टर की कलाई पर मिला इंजेक्शन का निशान
Mon, 04 Mar 2019 02:25 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
डॉ. आस्था मुंजाल मौत केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में रविवार तड़के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ.आस्था मुंजाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव पहली मंजिल स्थित उनके केबिन से बरामद हुआ। शव के पास ही एक सीरिंज व दवा की शीशी बरामद हुई है, वहीं बांए हाथ की कलाई पर इंजेक्शन लगाने का निशान है।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जहरीला इंजेक्शन लगाने से डॉक्टर की मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं। उधर, परिजनों ने मौत के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए मेडिकल बोर्ड गठन की मांग की है।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज के अनुसार डॉ.आस्था मुंजाल अपने परिवार के साथ मकान नंबर-13 पूसा रोड पर रहती थी। उनकी शादी दो साल पहले डॉ. उदित से हुई थी। उदित जीबी पंत अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन
आस्था सुपर स्पेशलिटी क्रिटीकल केयर की पढ़ाई करने के साथ पिछले करीब आठ माह से अस्पताल में न्यूरो आईसीयू की इंचार्ज थी। रविवार तड़के करीब 4.30 बजे गार्ड ने डॉ. आस्था के केबिन का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से बंद था। अस्पताल प्रशासन को सूचना देकर 5.15 बजे केबिन का दरवाजा तोड़ा गया तो देख्रा कि वह मृत पड़ी थी।
परिवार ने कर दी आंखें दान
डॉ.आस्था मरने के बाद भी एक शख्स के जीवन में उजाला कर गई। उनके माता-पिता व ससुराल वालों ने उनकी आंखें दान करने का फैसला किया। इसके लिए पुलिस व अस्पताल प्रशासन को सूचना दे दी गई। रविवार दिन में कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनकी आंखें दान कर दी गईं।
''डॉक्टर की मौत कैसे हुई, फिलहाल यह जांच का विषय है। क्राइम टीम व अन्य विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए हैं। सीरिंज व इंजेक्शन की बोतल को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।''
मोनिका भारद्वाज, पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त

इंजेक्शन से हुई महिला डॉक्टर की मौत
महाराजा अग्रसेन अस्पताल के ड्यूटी रूम में महिला डॉक्टर की मौत की जांच के लिए अस्पताल ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला डॉक्टर ने आत्महत्या करने के लिए दवा के इंजेक्शन का इस्तेमाल किया था।
अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डॉक्टर डीएनबी की प्रतिभाशाली डॉक्टरों में से एक होने के साथ खुश रहते हुए हर वक्त दूसरों के सहयोग के लिए तैयार रहती थी। अपने सहकर्मियों के साथ भी महिला डॉक्टर का बर्ताव काफी अच्छा था। अस्पताल प्रशासन ने बताया है वह पढ़ाई में भी काफी अच्छी थी और इस घटना से अस्पताल के सहकर्मियों और परिवार गहरे सदमे में हैं।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पीड़ित परिवार और पुलिस को जांच में हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिया है। इस मामले की आंतरिक जांच के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर गठित पांच सदस्यीय कमेटी और पुलिस जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।