फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP wins in Municipal Corporation Mahesh Kumar Khinchi becomes new Mayor of Delhi

Delhi New Mayor: नगर निगम में आप की जीत, महेश कुमार बने दिल्ली के मेयर; जानें कौन हैं नए महापौर

Thu, 14 Nov 2024 08:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Nov 2024 08:12 PM IST
सार

महेश कुमार को 133 वोट मिले जबकि भाजपा के पार्षद को 130 वोट प्राप्त हुए, दो वोट रद्द हुए। जबकि आम आदमी पार्टी को अपने कोटे से 10 वोट कब मिले।

विज्ञापन
AAP wins in Municipal Corporation Mahesh Kumar Khinchi becomes new Mayor of Delhi
आप पार्षद महेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेश कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के शकूरपुर वार्ड पार्षद किशन लाल को मात दी। मेयर चुनाव के कड़े मुकाबले में आप ने भाजपा को तीन मतों से शिकस्त दी। मतगणना के दौरान वैध पाए गए 263 मतों में से महेश कुमार को 133 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी किशन लाल को 130 वोट मिले। वहीं, दो मत अवैध करार दिए गए। उधर, चुनाव में आठ सदस्यों ने भाग नहीं लिया। इनमें आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और कांग्रेस के आठ में से सात पार्षद शामिल थे।

विज्ञापन

कौन है महेश कुमार?
महेश कुमार करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के देव नगर के वार्ड 84 से पार्षद हैं। महेश ने डीयू के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है। दिल्ली के नए मेयर चुने जाने पर महेश कुमार खींची ने कहा, "बहुत खुशी का दिन है। सबसे पहले मैं हमारे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल से धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े पद पर बैठाया।" हम दिल्ली की भलाई के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली को हर साल मिलता है एक नया मेयर
एमसीडी नियमों के अनुसार, दिल्ली में हर साल महापौर के चुनाव होते हैं। यह चुनाव अप्रैल में होते हैं। पहला कार्यकाल महिलाओं के लिए, दूसरा ओपन कैटेगरी के लिए, तीसरा आरक्षित श्रेणी के लिए और आखिरी दो कार्यकाल फिर से ओपन कैटेगरी के लिए निर्धारित हैं। 
 

विज्ञापन

आप को था क्रॉस वोटिंग का डर
आप को क्रॉस वोटिंग होने का डर सता रहा था। उसकी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल उससे नाराज चल रही हैं। वह पिछले कई माह से अपनी पार्टी की दिल्ली और एमसीडी सरकार को घेरने में लगी हैं। लिहाजा उनके चुनाव में आप उम्मीदवारों को मत देने की संभावना नहीं दिख रही थी, लेकिन उन्होंने मतदान ही नहीं किया। वहीं वार्ड समितियों के चुनाव में आप को तीन जोनों में क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा था। उसके कुछ पार्षदों ने पार्टी उम्मीदवारों के बजाए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर दिया था। साउथ जोन में उसके उम्मीदवार हारते-हारते बचे थे।

आप सासंद स्वाति मालीवाल और सात कांग्रेस पार्षदों ने नहीं डाला वोट
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल और कांग्रेस के सात पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। जबकि कांग्रेस की पार्षद सबीला बेगम ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए आप को समर्थन देने का एलान किया। इस्तीफा पत्र में लिखा है कि मेयर चुनाव से दूर रहकर हम भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed