फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP will keep eyes on play school.

प्ले स्कूलों पर रहेगी ‘आप’ की नजर

Mon, 29 Sep 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Sep 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
AAP will keep eyes on play school.
राजधानी के प्ले स्कूलों में छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) सक्रिय हो गई है। आप ने अपने विधानसभा इंचार्ज को आदेश दिया है कि वह अपने इलाके में आने वाले स्कूलों का पूरा रिकॉर्ड इकट्ठा करें।
विज्ञापन


इस दौरान इनकी सुरक्षा मानकों पर खास नजर होगी। पार्टी पूरा रिकॉर्ड दिल्ली प्रशासन को मुहैया कराएगी। इसके साथ ही पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि दिल्ली के सभी प्ले स्कूलों की तत्काल जांच की जाए। अगर कोई स्कूल सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर पाता तो बिना देरी किए उसे बंद करने का आदेश जारी हो।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि पिछले हफ्ते रोहिणी और हरि नगर के स्कूलों में बच्चों के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटनाएं सामने आईं। चिंताजनक बात यह है कि गली-गली में खुल रहे प्ले स्कूलों में जहां सुरक्षा मानकों को धज्जियां उड़ती हैं, वहीं शिक्षा विभाग के पास इनका रिकॉर्ड भी नहीं होता। कई मामलों में राजनीतिक नेताओं की मिलीभगत भी नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की मानें तो उसके दफ्तर में रोजाना अभिभावक आते हैं। सभी के पास स्कूलों की लापरवाही की शिकायतें आती रहती हैं। शिक्षा विभाग को इस मामले में गंभीर होना चाहिए। विभाग की ड्यूटी बनती है कि सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर चल रहे स्कूलों को बंद किया जाए।


आप की मांग है कि सभी प्ले स्कूलों को सीसीटीवी लगाया जाए। शैक्षिक और गैर शैक्षिक कर्मियों का पूरा रिकॉर्ड हो। वहीं, प्राइवेट वैन और स्कूलों बसों के स्टाफ की भी सख्त जांच की जाए। इन सबका पुलिस वेरीफिकेशन हो। इसके साथ ही पार्टी ने अपने विधानसभा इंचार्ज को आदेश दिया है कि वह अपने इलाके के प्ले स्कूलों की जानकारी इकट्ठा करें। इसे बाद में दिल्ली प्रशासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed