{"_id":"5c2e9005bdec2256b61c293b","slug":"aap-will-contest-election-alone-in-four-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन को आप का झटका, चार राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागठबंधन को आप का झटका, चार राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी
Fri, 04 Jan 2019 04:13 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 04 Jan 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के खिलाफ बन गये महागठबंधन को आम आदमी पार्टी (आप) से झटका लगा है। पार्टी सांसद संजय सिंह ने आप के महागठबंधन के साथ जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा व गोवा में आप अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, पार्टी का कहना है कि आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) इस बारे में औपचारिक फैसला 15 जनवरी के बाद लेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के साथ आप के बनते-बिगड़ते रिश्तों के बीच बृहस्पतिवार को फिर से नया अध्याय जुड़ गया। दोनों दलों के रिश्तों में बीते कुछ दिनों से दिख रही नरमी में कड़वाहट दिखी। सांसद संजय सिंह ने माना कि फिलहाल पार्टी किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करने जा रही है। वह न ही किसी महागठबंधन में शामिल होने जा रही है। चार राज्यों में आप की पकड़ काफी मजबूत है। पार्टी चारों राज्यों व चंडीगढ़ की 33 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को आप ने एलान किया था कि चार राज्यों में चुनाव की तैयारियां आप ने शुरू कर दी हैं। लोकसभा उम्मीदवारों के चयन का काम चल रहा है। पंजाब की पांच सीटों से उम्मीदवारों के नाम घोषित भी कर दिए गए हैं। 15 फरवरी तक चारों राज्यों व चंडीगढ़ की 33 सीटों पर आप अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर देगी। इस कड़ी में गठबंधन को लेकर आया संजय सिंह का बयान काफी माना जा रहा है।
विज्ञापन