फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP vs LG vk saxena office denies kejriwal allegations says not rejected teachers training program

AAP Vs LG: उपराज्यपाल के दफ्तर से किया गया केजरीवाल सरकार के आरोपों का खंडन, कही ये बातें

Mon, 16 Jan 2023 02:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Jan 2023 02:56 PM IST
सार

आज दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र का पहला दिन था और आज ही इस मुद्दे पर हंगामे के चलते सदन को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
AAP vs LG vk saxena office denies kejriwal allegations says not rejected teachers training program
एलजी वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली के सरकारी शिक्षकों की फिनलैंड जाकर प्रशिक्षण लेने की फाइल अटकाने का मामला अब गरमा गया है। बीते तीन दिनों से इस मुद्दे पर आप सरकार और उपराज्यपाल आमने-सामने हैं। एक ओर जहां केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पूरी पार्टी उपराज्यपाल पर शिक्षकों की फाइल रोकने का आरोप लगा रही है, वहीं एलजी दफ्तर से लगातार इस बात का खंडन किया जा रहा है।

विज्ञापन


आज दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र का पहला दिन था और आज ही इस मुद्दे पर हंगामे के चलते सदन को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आप विधायकों ने एलजी सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला, जहां उन्हें एक किलोमीटर पहले ही रोक लिया गया। जानिए क्या है दोनों पक्षों की बात-
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी क्या कहती है-
इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, 'लोगों द्वारा चुनी हुई दिल्ली सरकार शिक्षकों की फिनलैंड में ट्रेनिंग करवाना चाहती है तो LG को क्या दिक्कत है? क्यों वो बच्चों की अच्छी शिक्षा के खिलाफ हैं? एलजी के पास इसे रोकने का कोई अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने इसकी साफ-साफ व्याख्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केजरीवाल ने कहा, कोई एलजी को कहे कि वो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता तो जनतंत्र नहीं बचेगा हम "शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाने दो" के लिए एलजी हाउस मार्च कर रहे हैं। एलजी ने मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टरों, मार्शलों की सैलरी, दिल्ली जलबोर्ड की पेमेंट रोकी। एलजी एक, सलाहकार रखें जो सुप्रीम कोर्ट-संविधान की समझ रखता हो।


एलजी दफ्तर के सूत्रों का ये है दावा-
एलजी दफ्तर के सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि एलजी ने शिक्षकों के फिनलैंड जाकर ट्रेनिंग की फाइल नहीं रोकी है। इसे लेकर जानबूझकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं। एलजी द्वारा सरकार को इस पूरे कार्यक्रम के फायदे का अवलोकन करने के लिए कहा गया है कि क्या जितना पैसा शिक्षकों को विदेश भेजकर खर्च किया जा रहा है उस स्तर की पढ़ाई बच्चों को मिल रही है। एलजी का ये भी कहना है कि उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि देश में अगर कोई ऐसा ट्रेनिंग प्रोग्राम हो तो उस पर भी विचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed