{"_id":"5e1d4bfb8ebc3e87b57f53fe","slug":"aap-volunteers-protest-outside-sisodia-house-against-netaji-ram-singh-for-joining-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी रामसिंह के खिलाफ उठी 'आप' में आवाज, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर के बाहर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी रामसिंह के खिलाफ उठी 'आप' में आवाज, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर के बाहर की नारेबाजी
Tue, 14 Jan 2020 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
नेताजी राम सिंह के आप में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरपुर से पूर्व विधायक नेताजी रामसिंह को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल करने के विरोध में मौजूदा आप एनडी शर्मा अपने समर्थकों के साथ सोमवार रात उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मथुरा रोड स्थित आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
इस मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक के समर्थन में नारेबाजी की। साथ ही राम सिंह पर भूमाफिया होने का आरोप भी लगाया। हालांकि देर रात तक एनडी शर्मा की मुलाकात सिसोदिया से नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
एनडी शर्मा का कहना है कि बीते करीब छह सालों से बदरपुर के आप कार्यकर्ता जिस कांग्रेसी नेता राम सिंह के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, आज पार्टी ने उसे ही अपने साथ ले लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक इलाके में करोड़ों में टिकट खरीदने का दावा करते हुए प्रचार भी कर रहे हैं। इससे आप कार्यकर्ता निराश हैं।
विज्ञापन
एनडी शर्मा ने कहा वह आप कार्यकर्ताओं की आवाज पहुंचाने उपमुख्यमंत्री के घर आए हैं। अभी उनसे मुलाकात नहीं हो सकी है। उन्होंने दावा किया कि बगैर मुलाकात किए वह वापस नहीं लौटेंगे।