फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap set 1 crore membership target till 26 january

15 दिन में 1 करोड़ वोटर जुटाएगा AAP!

Fri, 10 Jan 2014 04:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jan 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
aap set 1 crore membership target till 26 january

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले 15 दिन में एक करोड़ वोटर बनाने का संकल्प लिया है। केजरीवाल ने 2014 के लोकसभा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को 'मैं भी आम आदमी' पार्टी सदस्यता अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से इस सदस्यता अभियान की अगुवाई पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय करेंगे। यह अभियान देश के सभी राज्यों में चलेगा।

शुक्रवार को संवाददाताओं से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 26 जनवरी तक हमने पूरे देश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार कोई भी भारतीय जिसकी उम्र 18 साल हो चुकी है वो पार्टी का सदस्य बन सकता है।
विज्ञापन


पार्टी की वेबसाइट पर फार्म भर कर भी इसका सदस्य बना जा सकता है। साथ ही मोबाइल के जरिए एसएमएस और डोर टू डोर कैंपेनिंग के जरिए भी लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि किसी भी सदस्य को बड़ी जिम्मेदारी देने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीवी पत्रकार आशुतोष और समाजसेवी मेधा पाटकर ने भी आप का समर्थन किया है। आशुतोष कुछ दिन में पार्टी से औपचारिक रूप से जुड़ जाएंगे।

केजरीवाल ने सुरक्षा ना लेने के सवाल पर कहा कि मेरी जीवन रेखा बहुत लंबी है। मुझे किसी भी प्रकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed