फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aap Selected Goofy leaders, for elections in Delhi

आप ने थमाई नौसिखियों को दिल्ली की कमान

Sat, 29 Nov 2014 08:18 AM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
Aap Selected Goofy leaders, for elections in Delhi

आम आदमी पार्टी (आप) ने बेशक दिल्ली विधानसभा चुनाव की ताल ठोंक दी है, लेकिन इसके लिए तैयार कई मोहरों को दिल्ली की खास सियासी समझ नहीं है। दूसरे राज्यों के करीब एक दर्जन नेताओं को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी दे रखी है।

विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर पिछले लोकसभा चुनाव में अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे। इससे पार्टी बनने के समय से दिल्ली में काम करने वाले कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। कार्यकर्ताओं की आपसी बातचीत में बाहरी नेताओं को फुंके कारतूस के नाम से बुलाया जाता है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पिछले विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले कई नेताओं को पीछे धकेल दिया गया है। प्रदेश इकाई के साथ पार्टी की दूसरी विंग में भी बाहरी नेताओं को खपाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता पार्टी फैसलों से नहीं है खुश

Aap Selected Goofy leaders, for elections in Delhi

बाहरी नेताओं में से कुछ को चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। हालांकि नई टीम के कई चेहरे दिल्ली की सियासत से पूरी तरह वाकिफ हैं, लेकिन इसी क्रम में करीब एक दर्जन ऐसे नाम भी हैं, जो अपने इलाकों में कुछ खास नहीं कर सके थे। मसलन, मीरा सान्याल, आदर्श शास्त्री, सारिका चौधरी और गुलपनाग जैसे नेता लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारे थे, लेकिन दिल्ली में इन्हें चुनावी रणनीतिकार बनाया गया है।

पार्टी की इस कोशिश से दिल्ली के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ कई नेता भी खुश नहीं हैं। नाम उजागर न करने की शर्त पर एक नेता ने कहा कि इनका ऐतराज इसी बात पर है कि बाहरी नेता जब अपने इलाके में खास नहीं कर सके तो दिल्ली चुनाव में इनसे ज्यादा उम्मीद करना कहां तक सही होगा।

वह भी तब, जब चुनावी लड़ाई कांटे की होने जा रही है। पार्टी को इस तरफ विचार करना चाहिए। दूसरी तरफ पार्टी का कोई नेता इस बारे में बात करने को तैयार नहीं है। सिर्फ इतना भर कहा गया कि पार्टी अपने हर नेता की योग्यता को इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed