AAP नेता दिलीप पांडे को मिली जमानत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में भड़काऊ पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे को साकेत कोर्ट से जमानत मिल गई है।
सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान साकेत कोर्ट ने आप प्रवक्ता के साथ गिरफ्तार किए गए आप कार्यकर्ता जावेद खान और राम कुमार को भी जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
बीते शुक्रवार को इन्हें जामिया नगर में पोस्टर लगाकर सामाजिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।
अदालत में गुनाह कबूल करने का मिला फायदा
भड़काऊ पोस्टर लगाने के मामल में अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुई इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और अगली सुवाई की तारीख 2 अगस्त तय की थी।
लेकिन आप नेताओं को गुनाह कबूल का फायदा मिला और सोमवार को उनको जमानत मिल गई। हालांकि दिल्ली पुलिस अभी इन्हें रिहा करने के पक्ष में नहीं थी।
पुलिस के मुताबिक इन दिनों दिल्ली के महौल को देखते हुए इन्हें जमानत देना ठीक नहीं होगा। हालांकि कोर्ट में आप नेताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि अब वह इस तरह की हरकत नहीं करेंगे।