फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP's prestige is at stake BJP waiting for lotus to bloom

दिल्ली विधानसभा चुनावः आप की प्रतिष्ठा दांव पर तो भाजपा को कमल खिलने का इंतजार

Sun, 09 Feb 2020 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Feb 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
AAP's prestige is at stake BJP waiting for lotus to bloom
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media

सुबह करीब 8 बजे। कनॉट प्लेस स्थित हनुमान रोड का पोलिंग बूथ। यह बूथ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार फतह हासिल करने के लिए मैदान में हैं।

विज्ञापन


 बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। मतदानकर्मी भी सजग थे, लेकिन मतदाताओं की चहलकदमी नहीं दिख रही थी। वक्त आगे बढ़ने के साथ एक-एक, दो-दो की संख्या में मतदाता पहुंचने लगे। करीब 8:30 बजे दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव सपरिवार वोट करने पहुंचे और बगैर इंतजार किए उन्होंने मतदान किया।
विज्ञापन


मतदान केंद्र से थोड़ी दूर कनॉट प्लेस से गोल डाकखाने को जोड़ने वाला बाबा खड़ग सिंह मार्ग सूना पड़ा था। बेहद कम संख्या में लोग सड़कों पर दिख रहे थे। गोल मार्केट के राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय का स्कूल बूथ भी 9:30 बजे तक खाली पड़ा था। इस बूथ पर दक्षिण भारतीय व सरकारी कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे में इस बूथ पर सिर्फ पांच फीसदी वोट पड़े थे। करीब 11:30 बजे वाल्मीकि मंदिर के बूथ पर लाइनें लगी थी, जिसका सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। इस बूथ पर वाल्मीकि समाज के मतदाताओं की संख्या ज्यादा है।

नई दिल्ली विधानसभा की खास बात यह थी कि नौकरीपेशा मतदाताओं की ज्यादा संख्या वाले बूथ पर भीड़ अमूमन कम दिखी, जबकि उन बूथों पर लाइन लंबी थी जहां निम्न व निम्न आय वर्ग के वोटरों की संख्या अधिक है। इस सीट पर वोटर ज्यादातर शांत नजर आए। सवाल-जवाब करने पर वह इंतजार करने की बात कहते रहे। हालांकि, कुछ मतदाताओं ने इशारे-इशारे में विकास और राष्ट्रवाद पर बटन दबाने की बात की।

करीब एक बजे राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के सालवान पब्लिक स्कूल में बने बूथ पर भी मतदाता लाइन में खड़े दिखे। हालांकि, वाल्मीकि मंदिर की तुलना में लाइन छोटी दिखी, जबकि मध्यम वर्ग व निम्न मध्यम आय वर्ग वाले पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र के रणजीत नगर बूथ पर भी मतदाताओं की कतार लगी थी।

कस्तूरबा नगर के लोदी कालोनी बूथ पर मतदाताओं की संख्या करीब दो बजे तक कम दिखी। ग्रेटर कैलाश के सेंट जॉन स्कूल में बने बूथ पर बड़ी संख्या में वोटर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है तो भाजपा को कमल खिलने का इंतजार है। कांग्रेस भी जीत का जज्बा लिए है।

घर के साथ दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है : केजरीवाल

दिल्ली में मतदान शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली की जनता से मतदान करने की अपील की। उन्होंने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि महिलाएं वोट डालने जरूर जाएं। अपील करते हुए लिखा कि जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलाएं वोट डालने जरूर जाएं और पुरुषों को भी ले जाएं।

कामगारों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान, नौकरीपेशा वाले कम दिखे
नई दिल्ली विधानसभा की खास बात यह थी कि नौकरीपेशा मतदाताओं की ज्यादा संख्या वाले बूथ पर भीड़ अमूमन कम दिखी, जबकि उन बूथों पर लाइन लंबी थी जहां निम्न व निम्न आय वर्ग के वोटरों की संख्या अधिक है। इस सीट पर वोटर ज्यादातर शांत नजर आए। सवाल-जवाब करने पर वह इंतजार करने की बात कहते रहे।

हालांकि, कुछ मतदाताओं ने इशारे-इशारे में विकास और राष्ट्रवाद पर बटन दबाने की बात की। करीब एक बजे राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के सालवान पब्लिक स्कूल में बने बूथ पर भी मतदाता लाइन में खड़े दिखे। हालांकि, वाल्मीकि मंदिर की तुलना में लाइन छोटी दिखी, जबकि मध्यम वर्ग व निम्न मध्यम आय वर्ग वाले पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र के रणजीत नगर बूथ पर भी मतदाताओं की कतार लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed